आयुष्मान-शर्वरी की फैमिली फिल्म को मिले दर्शक, दूसरे दिन बढ़ी कमाई

Posted on: 2026-11-29


hamabani image

आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फैमिली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. पहले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में दूसरे दिन यानी शनिवार को उछाल देखने को मिला है, जो कि फिल्म को मिले पॉजीटिव रिस्पॉन्स से कहा जा सकता है. वहीं इसी के साथ दो दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 20 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद देखना होगा कि पहले वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन कितना हो पाता है. तो आइए आपको बताते हैं ये प्रेम मोल लिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 सैटर्डे...

रिलीज के पहले दिन की शुरुआत के बाद दूसरे दिन सैटरडे का फायदा ये प्रेम मोल लिया को मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, फ्राइडे को फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जिसके बाद दूसरे दिन सैटरडे को फिल्म की कमाई 5.25 करोड़ पहुंच गई, जो कि 7,126 शोज से हासिल हुई. वहीं 31.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले देखी गई.