OTT की दुनिया में हॉरर, क्राइम और एक्शन का अपना जलवा है. लेकिन एक ऐसी हिंदी वेब सीरीज भी है जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और मध्यवर्गीय परिवार के रोज के संघर्षों को दिखाती है. सरल भाषा और जिंदगी से जुड़ी बातें चुटकियों में कह जाती है और दिल में उतर जाती है. सात साल से ये सीरीज ओटीटी की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए है. इसके 5 सीजन में 27 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. यही नहीं, इसकी IMDb रेटिंग 10 में से 9 है. अगर आप हमारा इशारा नहीं समझे हैं तो बता देते हैं कि ये वेब सीरीज है गुल्लक (Gullak).
सात साल पहले 27 जून 2019 को टीवीएफ ने गुल्लक वेब सीरीज को सोनीलिव (SonyLiv) पर रिलीज किया था. इसके पहले सीजन के 5 एपिसोड ने तुरंत ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. पापा-मम्मी, अन्नू और अमन के नाम सबकी जुबान पर चढ़ गए थे और मिश्रा परिवार की कहानी हिट हो गई. इसके बाद 15 जनवरी 2021 को इसका दूसरा सीजन आया और इसका पांचवां सीजन 5 जून 2026 को आया था. इस तरह टीवीएफ ने गुल्लक के जरिये दिखा दिया कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी उन चीजों को दिखाया जा सकता है जो आज के सिनेमा और छोटे परदे से कहीं गायब हो गई हैं.