April 14, 2025 8:53:03 PM


क्या गुड़ है शुगर से ज़्यादा फायदेमंद?

Posted on: 2025-04-07


hamabani image

जब आप बात आए वजन घटाने की या हेल्दी डाइट कंज्यूम करने की तो आपने लोगों को सबसे पहले यही कहते सुना होगा कि या तो चीनी को डाइट से हटा दें या फिर जितना हो सके, उतना कम उसका सेवन करें। बल्कि चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह न केवल आपको परफेक्ट स्वीटनेस बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है।


हालांकि जो लोग मीठे के शौकीन होते हैं, उन्हें शुगर छोड़ने में काफी मुश्किल होती है। खासकर, जब मीठे की क्रेविंग्स हो तब तो शुगर से बनी चीजें ही पसंद आती हैं। लेकिन शुगर के सेवन को लेकर ये भी कहा जाता है कि अधिक मात्रा में चीनी खाने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है। साथ ही चीनी ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है।


तो क्या चीनी की जगह गुड़ को रिप्लेस कर दिया जाए? इन दोनों में से आखिर किसे फूड्स में एड करना बेहतर ऑप्शन होगा। यहीं सोच रहे ना आप भी? लेकिन जब चीनी और गुड़ दोनों में ही मिठास होती है तो आखिर लोग गुड़ को ही तवज्जो क्यों देते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में और ये भी कंफ्यूजन दूर कर लेते हैं कि शुगर खाएं या चीनी।


चीनी खाने के फायदे

अधिक मात्रा में शुगर खाने से शरीर को ज्यादा कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

शुगर के चलते मोटापे का खतरा रहता है, जिससे हार्ट डिजीज, कुछ तरह के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

अधिक चीनी खाने से दांतों में सड़न हो सकती है।

ज्यादा शुगर के सेवन से लिवर की समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।

यही नहीं ज्यादा शुगर खाने से त्वचा में कोलोजेन फॉर्मेशन नहीं हो पाता है।


चीनी खाने के नुकसान

अधिक मात्रा में शुगर खाने से शरीर को ज्यादा कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

शुगर के चलते मोटापे का खतरा रहता है, जिससे हार्ट डिजीज, कुछ तरह के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

अधिक चीनी खाने से दांतों में सड़न हो सकती है।

ज्यादा शुगर के सेवन से लिवर की समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।

यही नहीं ज्यादा शुगर खाने से त्वचा में कोलोजेन फॉर्मेशन नहीं हो पाता है।


गुड़ के नुकसान

100 ग्राम गुड़ में करीब 385 कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

गुड़ चीनी से बेहतर होता है, लेकिन यह भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है।

कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है।

गर्मियों में गुड़ का अधिक सेवन शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में गुड़ का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।


गुड़ खाने के फायदे

Jaggery को एक सुपरफूड माना जाता है, जिसके सेवन से कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

गुड़ में आयरन की मौजूदगी होती है, जिसके चलते इसके सेवन से एनीमिया दूर होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में भी गुड़ मददगार साबित हो सकता है।

गुड़ में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

इसमें पाचन एंजाइम होते हैं, जो पेट संबंधी समस्याएं दूर रखते हैं।

गुड़ के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है।

गुड़ इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है।