April 27, 2025 9:38:40 PM


इसबगोल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Posted on: 2025-04-10


hamabani image

इसबगोल को एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। इसबगोल वास्तव में प्लांटेगो ओवाटा (Plantago ovata) नामक पौधे के बीज की भूसी होती है। इसबगोल का उत्पादन प्रमुख रूप से भारत में होता है और आजकल दुनियाभर में इसकी काफी मांग है। इसबगोल का इस्तेमाल प्रमुख रूप से एक घरेलू उपचारके रूप में किया जाता है, साथ ही ऐसे कई प्रोडक्ट मार्केट में मिल जाते हैं, जिनमें इसबगोल को एक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इसबगोल के फायदे 

इसबगोल को भारत में एक खास औषधि के रूप में जाना जाता है और ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिनका इलाज करने के लिए प्रमुख रूप से इसे इस्तेमाल किया जाता है। इन स्वास्थ्य समस्याओं में निम्न को भी शामिल किया जा सकता है -

कब्ज दूर करे - कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में इसबगोल को रामबाण माना गया है। इसबगोल विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो आंतों की कार्य प्रक्रिया को तेज करता है और मल त्याग में आसानी रहती है। कब्ज को दूर करने के लिए इसबगोल को अक्सर दही के साथ लिया जाता है।

1. इसबगोल बढ़ाए पाचन क्रिया

इसबगोल का सेवन करने से न सिर्फ कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं, इससे अपच जैसी समस्याओं का इलाज भी किया जा सकता है। इसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तीव्रता से सोख लेता है, जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है।


2. मोटापे को कम करने में मदद करे इसबगोल

बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए भी इसबगोल अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और फूलने लगता है, जिससे आपको लगने वाली अतिरिक्त भूख कम हो जाती है। भूख कम लगने के कारण आपके शरीर में सिर्फ इतनी ही कैलोरी जा पाती है, जितनी उसे जरूरत है।

3. हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करे इसबगोल

कुछ अध्ययनों के अनुसार इसबगोल जैसे घुलनशील फाइबर लेने से कोलेस्टेरॉल के बढ़ते स्तर को कम करने में मदद मिलती है। यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है, तो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

4. इसबगोल करे ब्लड शुगर कम करने में मदद

नियमित रूप से इसबगोल का सेवन करने से शरीर का ग्लाइसेमिक बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए इसबगोल का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है। साथ ही डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है और इसबगोल के सेवन से इस समस्या को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

हालांकि, ऊपर बताए गए इसबगोल के लाभ अलग-अलग जगहों पर किए गए अध्ययनों पर आधारित हैं और जबकि कुछ रिसर्च जानवरों पर की गई हैं। हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से काम करता है और ऐसे में इसबगोल का असर भी हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है।

इसबगोल के नुकसान

यदि उचित मात्रा में इसबगोल का सेवन किया जा रहा है, तो यह शरीर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है। हालांकि, यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जा रहा है, तो यह पेट में जाकर फूल जाता है जिससे पेट में गैस बनना, पेट दर्द, गंभीर दस्त, उल्टी और जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं।

यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या फिर आप कोई दवा ले रहे हैं, तो ऐसे में इसबगोल का सेवन करने पर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। साथ ही कुछ लोग इसबगोल से एलर्जी हो सकते हैं और उनका शरीर इसबगोल के संपर्क में आने पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा हो सकता है। इन ऐसी स्थितियों पर विचार करके आपको इसबगोल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करने की सलाह दी जाती है।