रायपुर, 12 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित ‘तीज त्यौहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रात 9:40 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित ‘कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।