रायपुर । रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन के सभी सात थानों में अब ई-मालखाना प्रणाली लागू हो गई है। थाना सिविल लाइन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने ई-मालखाना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कोतवाली, मौदहापारा, गोलबाजार, देवेंद्र नगर, गंज, तेलीबांधा और सिविल लाइन थानों में डिजिटल मालखाना व्यवस्था शुरू हो गई है।
ई-मालखाना प्रणाली के जरिए जब्त सामान की डिजिटल एंट्री, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण और सुरक्षित रख-रखाव किया जाएगा। इससे जब्त संपत्ति की जानकारी को जरूरत के मुताबिक आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा और मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।
पुलिस के मुताबिक, इस व्यवस्था से मैनुअल रिकॉर्ड पर निर्भरता कम होगी और जब्त माल की निगरानी अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी। इस अवसर पर डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी रमाकांत साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन यामन देवांगन सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।