स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपने शीर्ष स्तर के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने उत्पादन, विपणन, खनन और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इस बदलाव में अधिशासी निदेशक से लेकर सहायक प्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।Lifestyle News इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव बोकारो स्टील प्लांट (BSL) से जुड़ा है। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) सुधीर शर्मा को बीएसएल के प्रोजेक्ट माइंस विभाग का नया मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी हेमू टोप्पो के स्थान पर दी गई है, जिन्हें अब सेल की रांची इकाई में भेजा गया है।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अधिकारियों के इस स्थानांतरण का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना, खनन गतिविधियों को गति देना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सेल देश की प्रमुख इस्पात कंपनियों में शामिल है और लगातार अपनी उत्पादन क्षमता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए संगठनात्मक बदलाव करता रहता है। सेल कोलकाता मुख्यालय के अधिशासी निदेशक विपणन एवं सेवाएं अनिल कुमार अरोड़ा को ईडी कमर्शियल के पद पर स्थानांतरित करते हुए नई दिल्ली भेजा गया है। वहीं कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
धनबाद कोलियरी डिवीजन के सीजीएम राजीव तिवारी को झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में सीजीएम ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीजीएम नगर सेवा एवं उद्यान विजय कुमार को सीजीएम एडमिनिस्ट्रेशन, कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली भेजा गया है। कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली के सीजीएम एडमिनिस्ट्रेशन सीएम चौग को राउरकेला इस्पात संयंत्र में सीजीएम नगर सेवा एवं उद्यान बनाया गया है। वहीं इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के सीजीएम नगर सेवा एवं सीएसआर विजेंद्र वीर को सीजीएम इंटरनल ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।