आधार ऐप के डाउनलोड चार करोड़ के पार, डिजिटल पहचान सेवाओं में बढ़ा लोगों का भरोसा

Posted on: 2026-07-18


hamabani image

आधार ऐप को चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो सुविधाजनक और डिजिटल पहचान सेवाओं में लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से 11 लाख से अधिक पते और 39 लाख लोग मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं। वहीं, ऐप की बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक सुविधा का उपयोग 1 करोड़ 90 लाख से अधिक बार किया है। मंत्रालय ने कहा कि आधार ऐप का बढ़ता उपयोग एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने का संकेत देता है।