आयुष्मान भारत योजनाओं की प्रगति और अगले चरण के रोडमैप पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक संपन्न

Posted on: 2026-07-18


hamabani image

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आज नई दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – एबी पीएम-जेएवाई और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन – ए.बी.डी.एम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक का समापन किया। बैठक का उद्देश्य एबी पीएम-जेएवाई और ए.बी.डी.एम की प्रगति की समीक्षा करना, प्रमुख कार्यान्वयन प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करना, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा स्वास्थ्य क्षेत्र सुधारों के अगले चरण के लिए रोडमैप तैयार करना था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि एबी पीएम-जेएवाई और ए.बी.डी.एम भारत के स्वास्थ्य सेवा तंत्र के अभिन्न स्तंभ के रूप में उभरे हैं। राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में एबी पीएम-जेएवाई और ए.बी.डी.एम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 पुरस्कार प्रदान किए गए।