Posted on:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबद्ध स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 11 लाख से अधिक उम्मीदवार अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। सभी उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।
एनटीए ने कहा कि परिणाम समय पर घोषित कर दिया गया है ताकि उम्मीदवारों के लिए मेडिकल प्रवेश और काउंसलिंग का कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहे।
इस वर्ष पुनर्परीक्षा में भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों पर लगभग 20 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।