प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब जाएंगे। इस दौरान वे जालंधर से 5 हजार 470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाना और आर्थिक विकास को गति देना है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इनसे पंजाब में परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की आशा है।