लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्र भारत के पहले लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मावलंकर ने 1952 में आज ही के दिन लोकसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।
श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय संसदीय परंपराओं को व्यवस्थित रूप से आकार देने में श्री मावलंकर का महत्वपूर्ण योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यवाही के संचालन के लिए नियमों, प्रक्रियाओं और शालीन संवाद की परंपराओं को स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।