विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की सराहना की है। त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर गए डॉ. जयशंकर ने वहां के विदेश तथा कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय में ध्वजारोहण समारोह को संबोधित किया। श्री जयशंकर ने इस अवसर पर दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और ऐतिहासिक जुड़ाव का उल्लेख किया।
डॉ. जयशंकर ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से भी मुलाकात की तथा द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की की। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान पर्यटन, विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन का सौर ऊर्जा से संचालन, विभिन्न परियोजनाओं और आयुर्वेद केन्द्र की स्थापना सहित कई समझौतों पर सहमति बनी।