बांग्लादेश में खसरे की स्थिति और गंभीर हो गई है। कल खसरे के संक्रमण से 12 और बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार छह बच्चों की मौत ढाका में और शेष की बारिसाल, खुलना, मेमनसिंह, राजशाही और सिलहट में हुईं।
महानिदेशालय ने बताया कि इनमें से एक बच्चे में खसरे की पुष्टि हुई, जबकि 11 बच्चों में खसरा जैसे लक्षण पाये गये। देशभर में एक हजार 238 बच्चों में खसरा जैसे संक्रमण के लक्षण हैं।
15 मार्च के बाद से बंगलादेश में 57 लोगों की मौत खसरे से और 279 लोगों की मौत खसरा जैसे संक्रमण से हुई है। देश में परीक्षण किट की कमी से यह संकट और गहरा गया है। यह स्थिति यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बावजूद सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाती है।