जगदलपुर, 25 मार्च। संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और पार्टी की रीति-नीति पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई ।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीसीसी व डीसीसी से मिलने वाले निर्देश का अनुशासन पूर्वक कार्य करे। श्री मौर्य ने संगठन की मजबूती हेतु कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए। भाजपा सरकार की नीतियां आमजन के खिलाफ हैं, और अब समय आ गया है कि कांग्रेस की जनहित की सोच को घर-घर तक पहुंचाया जाए। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी नवीन कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।