जगदलपुर, 24 मार्च। "मिशन गांव चलो अभियान" के तहत आज मंगलवार काे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के अध्यक्षता व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए कोलेंग में महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। इसके अंतर्गत कोलेंग में बैठक कर संगठनात्मक मजबूती हेतु चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व सभापति कविता साहू,प्रभारी सचिन खरे, मंडल अध्यक्ष बी ललिता राव आदि मौजूद रहे।