सोने के दामों में भारी गिरावट देखकर अगर आप भी ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा संभल जाइए. आपकी गाढ़ी कमाई से खरीदा गया 22 या 24 कैरट का चमचमाता सोना अंदर से खोटा हो सकता है.
दैनिक भास्कर की एक इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चीन से आने वाला 'रेनियम' (Rhenium) नाम का भारी मेटल पाउडर मिलाया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह मिलावट इतनी शातिर है कि कई जांच मशीनें और हॉलमार्किंग सेंटर भी इसे पकड़ नहीं पा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेनझेन शहर में बैठे एजेंट भारत के कई शहरों में अपने डीलरों के जरिए रेनियम पाउडर सप्लाई कर रहे हैं. मुंबई के एक डीलर से सैंपल लेकर जब जोधपुर के एक जौहरी के साथ इसका टेस्ट किया गया, तो नतीजे होश उड़ाने वाले थे:
इनका घनत्व (Density) सोने से भी ज्यादा होता है, इसलिए पुराने एसिड या कसौटी (टचस्टोन) वाले टेस्ट इन्हें पकड़ नहीं पाते. इसके अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के रास्ते बाजार में आ रहे एक संदिग्ध 'गोल्ड पाउडर' को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, जिसके चीन में बने होने की आशंका जताई जा रही है (हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है).