15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान

Posted on: 2026-11-14


hamabani image

भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया है, जो इससे पहले कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था. शनिवार को वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बिहार की कप्तानी संभाली और पुरुष टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बन गए.

बिहार का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला जा रहा है. इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सौराष्ट्र की कमान जयदेव उनादकट के हाथों में है.

उपलब्धि के साथ क्रोएशिया के जाक वुकुसिच का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. वुकुसिच ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में क्रोएशिया की राष्ट्रीय टीम की टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की थी. उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ यह जिम्मेदारी संभाली थी. अब वैभव ने उनसे करीब दो साल कम उम्र में कप्तानी करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने पिछले सप्ताह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की थी. इसमें वैभव को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि सूरज कश्यप को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है.