प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

Posted on: 2026-10-29


hamabani image

कांकेर, 29 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर को बनासकांठा (गुजरात) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी.एम.-किसान) योजना की 24वीं किस्त की राशि पात्र किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।

इस योजना के तहत पात्र भूमि धारक किसानों को प्रतिवर्ष राशि 06 हजार रूपये का वित्तीय सहायता प्रत्येक 04 माह में 02 हजार रूपये तीन किस्तों में जारी की जाती है। कांकेर जिले में 24वीं किस्त से 78 हजार 973 किसान लाभान्वित होंगे। योजना की राशि किसानों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से प्रदाय की जाएगी।

योजना का प्रमुख उद्देश्य भूमि धारक किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, सिंगारभाट कांकेर में आयोजित किया जायेगा तथा विकासखंड अन्तर्गत विकासखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र स्तर पर मुख्यालय स्तर पर पंचायत मुख्यालय, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र व प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में भी प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

प्रधानमंत्री किसान दिवस पर किसान लाईव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्यक्रम में सहभागिता के लिए किसानों से अपील किया गया है कि वे अपने ग्राम या विकासखंण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवें।