डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु विमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ़ 32 मैच में ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन साउथ कोरिया की एन से-यंग से भिड़ेंगी, जबकि तन्वी शर्मा आज जापान की नात्सुकी निदाइरा से भिड़ेंगी। अश्मिता चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुड्डा कल अपने प्री क्वार्टरफ़ाइनल मैच खेलेंगी।
मेन्स सिंगल्स में, लक्ष्य सेन और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत आज राउंड ऑफ़ 32 मैचों में खेलेंगे, जबकि आयुष शेट्टी कल खेलेंगे। मेन्स डबल्स में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कल खेलेंगे।