नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1410 हो गई है, जबकि 6145 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित जिलों में बचाव, राहत और पुनर्वास अभियान जारी है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, सबसे अधिक मौतें चितवन में हुई हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व, नवलपरासी पश्चिम और नुवाकोट का स्थान है। अब-तक 13756 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों की पहचान और लापता लोगों का पता लगाने के लिए 1286 डीएनए नमूने भी लिए गए हैं। विस्थापित लोगों के लिए 27 राहत केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नुवाकोट में 832, रसुवा में 817 और धादिङ में 94 लोग रह रहे हैं।