मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

Posted on: 2026-09-17


hamabani image

मौसम विभाग ने आज बिहार, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, केरलम, माहे, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है।


दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर तक जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।