-->
रायपुर: बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और
सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी
रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम
विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, तो
चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ? मौसम
विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग
में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब
आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की
गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में
कोंडागांव के धनोरा में 140 मिमी, बस्तर
में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं माकड़ी, भानपुरी, अंबागढ़ चौकी और छुरा में 80-80 मिमी बारिश हुई। फरसगांव, मोहला, बालोद, चारामा, बस्तानार और
गादीरास समेत कई क्षेत्रों में करीब 70-70 मिमी बारिश दर्ज
की गई। रायपुर में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 2 सेमी बारिश
रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के आगामी दिनों में मानसूनी
गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति
में होने के कारण बारिश का दौर पूरी तरह थमने के आसार फिलहाल नहीं हैं। पिछले साल
सितंबर में रायपुर जिले में 284 मिमी बारिश हुई थी और इस बार
भी बारिश का आंकड़ा इसके आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
CG मौसम: आज भी रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छाता-रेनकोट रखें साथ
Posted on: 2026-09-13
Related News