नौसेना
प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक
यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान,
एडमिरल
स्वामीनाथन रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय चर्चा
करेंगे और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा नेतृत्व के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वे
प्रमुख परिचालन और प्रशिक्षण संस्थानों का भी दौरा करेंगे और रॉयल न्यूजीलैंड नेवी
के कर्मियों और पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से भी मिलेंगे।
न्यूजीलैंड
में, नौसेना प्रमुख आरएनजेडएन के वरिष्ठ
नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत
करेंगे। इन मुलाकातों का मुख्य उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय, सूचना साझाकरण, प्रशिक्षण और व्यावसायिक आदान-प्रदान को
और मजबूत करना होगा।