रायपुर पोला पर्व के अवसर पर कृष्ण मित्र फाउंडेशन की ओर से 10 सितंबर को रावणभाटा दशहरा मैदान में बैल दौड़, बैल सजावट प्रतियोगिता और किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर संजय नगर स्थित द्वारकाधीश भवन में बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। बैल सजावट प्रतियोगिता के निर्णायक विजय पाल, छोटेलाल धनगर, जय सोनकर और बिहारी लाल शर्मा होंगे, जबकि बैल दौड़ के निर्णायक सनत साहू, संजय चंद्राकर, राजू यादव और बल्लू शर्मा रहेंगे।
कार्यक्रम में किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं अखाड़ा खेल, मंच संचालन, पंडाल, ध्वनि-प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम का मंच संचालन छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता मनमोहन ठाकुर करेंगे।