दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के संबंध में आज होने वाले छात्र संवाद और चुनाव प्रचार को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि उत्तरी परिसर के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रभावित हो सकता है।
प्रभावित सड़कों में मॉल रोड, सुधीर बोस मार्ग, छत्र मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, जीटीबी मार्ग, सत्यवती मार्ग और प्रोफेसर एन.डी. कपूर मार्ग शामिल हैं। जमीनी स्थिति के आधार पर एमसीडी चौक, सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट, क्रांति चौक, रूप नगर पुलिस स्टेशन, मॉरिस नगर रेड लाइट और पटेल चेस्ट रेड लाइट पर यातायात को नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को इन मार्गों से बचने, मेट्रो का उपयोग करने, सड़क किनारे पार्किंग से बचने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देने की सलाह दी है। वाहन चालकों से यातायात कर्मियों के निर्देशों और डायवर्जन संकेतों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।