बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन का शुभारंभ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

Posted on: 2026-09-01


hamabani image

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 26वां शिखर सम्मेलन आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शुरू हो रहा है। यह सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के एससीओ शिखर सम्मेलन का विषय है 'एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ'। एससीओ में भारत, चीन और रूस सहित 10 सदस्य देश हैं। भारत 2017 से एससीओ का पूर्ण सदस्य है।

शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाथ मिलाया और साथ चलते हुए बातचीत की। अन्य नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाने के बाद उन्हें बातचीत करते हुए देखा गया।