प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Posted on: 2026-08-31


hamabani image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन बिश्केक में 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत की। इस अवसर पर योग और मानस अकादमी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ काम करने वाले चार प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे।
 
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक के महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
प्रधानमंत्री आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इनमें रूस, ईरान, किर्गिस्तान और आर्मेनिया के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठकें शामिल हैं।
 
कल, किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन, प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।