मुख्यमंत्री साय आज भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में होंगे शामिल

Posted on: 2026-08-31


hamabani image

रायपुर, 31 अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मेफेयर लेक रिसोर्ट में आयोजित खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे।