अमरीका ने इटली, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के तीन संगठनों पर आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध लगाए

Posted on: 2026-08-27


hamabani image

अमरीका ने इटली, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के तीन संगठनों पर आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध लगाए हैं। इन संगठनों पर हिंसक वामपंथी समूहों और फ़िलिस्तीनी उग्रवादियों का समर्थन करने का आरोप है।

इसके अंतर्गत नामित पक्षों की अमरीका में मौजूद किसी भी संपत्ति या वित्तीय हितों को फ्रीज कर दिया गया है। अमरीकी लोगों को इनसे संबंधित लेनदेन करने से प्रतिबंधित किया गया है।

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वामपंथी चरमपंथियों, उनके मोर्चों और उनके समर्थकों को चेतावनी दी जानी चाहिए। श्री बेसेंट ने कहा कि राजनीतिक आतंकवाद का उनके समाज में कोई स्थान नहीं है।