स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आज

Posted on: 2026-08-25


hamabani image

रायपुर 25 अगस्त । छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त बैठक आज मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा किसी भी अधिकारी के स्थान पर प्रतिनिधि की उपस्थिति मान्य नहीं होगी।