‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक-2026’ को लोकसभा की मंजूरी

Posted on: 2026-08-12


hamabani image

नई दिल्ली, 12 अगस्त । लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को चर्चा के बिना ध्वनि मत से अपनी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए 'खान और खनिज (विकास और विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया। इसके बाद लोकसभा ने विपक्षी दलों के हंगामें के बीच बिना चर्चा के इस विधयेक को पारित कर दिया।

लोकसभा से पारित 'खान और खनिज (विकास और विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2026' पुराने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957' में और संशोधन करता है। इस विधयेक का उद्देश्य देश में महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की खोज को बढ़ावा देना और खनन क्षेत्र को निवेश के अनुकूल बनाना है।