सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Posted on: 2026-08-12


hamabani image

बिलासपुर 12 अगस्त  आदर्श वैली आवासीय सहकारी समिति मर्यादित बोदरी का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार संचालक मंडलों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 18 अगस्त को नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। 25 अगस्त को आमसभा आहूत कर निर्वाचन हेतु मतदान एवं मतगणना और 2 सितंबर को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न किया जाएगा।