मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

Posted on: 2026-08-09


hamabani image


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे।

वे कुनकुरी में आयोजित होने वाली मुख्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कुनकुरी के अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। कुनकुरी के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे अपने गृह ग्राम बगिया के निवास स्थान के लिए रवाना होंगे। वहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे ।