रायपुर : सहकारिता मंत्री कश्यप आज लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

Posted on: 2026-07-28


hamabani image

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आज मंगलवार काे दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक), नवा रायपुर के सभा कक्ष में आयोजित होगी।



बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है। इस समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सभी उच्च अधिकारियों, प्रबंध संचालकों, संभागीय संयुक्त आयुक्तों, उप/सहायक आयुक्तों एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जानकारी सहित उपस्थित रहने को कहा गया है। समीक्षा बैठक के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में चल रही योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।