संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने शुरू की इंडिया पोस्ट शुभंकर डिज़ाइन प्रतियोगिता

Posted on: 2026-07-18


hamabani image

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इनोवेट इंडिया माईगव मंच पर इंडिया पोस्ट शुभंकर डिज़ाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इसका उद्देश्य इंडिया पोस्ट के लिए ऐसा आधिकारिक शुभंकर तैयार करना है, जो संगठन के विश्वास, विश्वसनीयता, सेवा और डिजिटल नवाचार जैसे मूल्यों का प्रभावी प्रतिनिधित्व करे।

यह प्रतियोगिता सभी नागरिकों के लिए है। प्रतिभागियों को माईगव पोर्टल के माध्यम से एक मौलिक शुभंकर डिज़ाइन, उसके लिए उपयुक्त नाम और संक्षिप्त अवधारणा-पत्र जमा करना होगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 अगस्‍त तक है।

डाक विभाग ने सर्वश्रेष्ठ तीन डिज़ाइनों के लिए क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार घोषित किए हैं। विभाग ने देशभर के विद्यार्थियों, डिज़ाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक पेशेवरों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इंडिया पोस्ट की भावी दृश्य पहचान के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।