7 सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षक हड़ताल पर, 15 जुलाई को प्राथमिक स्कूलों में तालाबंदी

Posted on: 2026-07-15


hamabani image

वेतन विसंगति सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 15 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के कारण जिले की कई प्राथमिक शालाओं में तालाबंदी की स्थिति बन सकती है।

फेडरेशन के अनुसार, शिक्षकों की पुरानी मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पूर्व सेवा गणना, क्रमोन्नति का लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है। इन मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं।

शिक्षक फेडरेशन ने बताया कि जिले के सहायक शिक्षक हड़ताल के दौरान रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए शिक्षकों ने पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सूचना दे दी है।

शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया जा रहा है। वहीं, हड़ताल के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।