Posted on:
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत और दीर्घकालिक संबंधों का उदाहरण है और दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में भारतीय नौसेना की चल रही परिचालन तैनाती का हिस्सा है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बंदरगाह पर रुकने के दौरान जहाज सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत, विभिन्न डेकों पर जाकर सर्वेक्षण और आपसी समुद्री हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत सामूहिक समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने और समुद्री साझेदारों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।