उपराष्ट्रपति भवन में एमपी लीड फेलोशिप के 40 प्रतिभागियों के साथ वीपी राधाकृष्णन ने बातचीत की।

Posted on: 2026-07-03


hamabani image

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में एमपी लीड फेलोशिप के 40 प्रतिभागियों से बातचीत की। संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करते हैं। उपराष्ट्रपति ने प्रतिभागियों से जिज्ञासा के साथ सीखने, निडर होकर नवाचार करने और व्यापक राष्ट्रीय हित के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया और विश्वास व्यक्त किया कि एमपी लीड फेलोशिप भावी राष्ट्र निर्माताओं को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार करेगी।

 

इस फैलोशिप को करियर शुरू करने के लिए एक आदर्श मंच बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इससे युवाओं को कक्षाओं से परे की दुनिया से परिचय मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत करने के अवसर मिलते हैं। इस फैलोशिप की पहल राज्यसभा सांसद डॉ. अजीत माधवराव गोपचडे ने की थी।