रायपुर,01 जुलाई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे राजधानी रायपुर में पूरे दिन शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश की विकास योजनाओं और शासन व्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।