पीसीसी अध्यक्ष ने शोक संतप्त अजय सिंह के परिवार को दी सांत्वना

Posted on: 2026-06-01


hamabani image

बीजापुर, 01 जून। जिले के भैरमगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज साेमवार काे कांग्रेस नेता अजय सिंह के निवास पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व अजय सिंह के पुत्र दिशांत सिंह का बनारस में असमय निधन हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दीपक बैज ने शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता शकील खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, सुखलाल नाग, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ नेता लच्चूराम सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में जानकारी दी गई कि 2 जून को दिवंगत दिशांत सिंह की जयंती अजय सिंह के निवास पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर अजय सिंह अपने पुत्र की स्मृति में भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक एम्बुलेंस प्रदान करेंगे, जो क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा साबित होगी।