वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय खाद्य एवं कृषि चैंबर के अध्यक्ष डॉ. एम.जे. खान के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसानों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने, वैश्विक कृषि परिदृश्य में भारत की स्थिति को मजबूत करने, अफ्रीकी क्षेत्र के साथ सहयोग को गहरा करने और इस क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता को साझा करने की पहलों पर चर्चा की।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि सहयोग को बढ़ाने के नए तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।श्री गोयल ने डेल्हीवेरी के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक सूरज सहारन के साथ एक बैठक की अध्यक्षता भी की।उन्होंने कहा कि कंपनी के नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित व्यापार मॉडल एवं उद्यम के विस्तार की यात्रा पर उनकी गहन चर्चा हुई। उन्होंने भारतीय लॉजिस्टिक्स को अधिक पारदर्शी, कुशल और भविष्य के लिए तैयार बनाने में कंपनी के योगदान को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।