Lemon Ice Tea Recipe: घर में कैसे बनाएं टेस्टी लेमन आइस टी? हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Posted on: 2026-05-01


hamabani image

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत बढ़ जाती है. पसीना, थकान और धूप से बचने के लिए लोग अक्सर ठंडे ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, रिफ्रेशिंग और घर पर आसानी से बनने वाला ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो लेमन आइस टी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह एक ऐसी ठंडी चाय है जिसमें नींबू की खटास, चाय की हल्की खुशबू और पुदीने की ताजगी मिलकर एक शानदार टेस्ट देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह बाजार जैसी टेस्टी भी बन जाती है. अगर घर पर मेहमान आए हों तो आप उन्हें यह ड्रिंक जरूर सर्व कर सकते हैं, वो आपकी तारीफ जरूर करेंगे. तो आइए जानते हैं कि घर में टेस्टी लेमन आइस टी कैसे बनाएं.


लेमन आइस टी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए सिर्फ कुछ सामान्य चीजें चाहिए जैसे 1 लीटर पानी, 1 छोटा चम्मच काली चाय पत्ती या टी बैग, टेस्ट के अनुसार 2 चम्मच चीनी, 1 या 2 नींबू, 8-10 पुदीने की पत्तियां और 10-15 आइस क्यूब्स, ये सारी चीजें मिलकर एक ठंडी, ताजगी भरी और टेस्टी लेमन आइस टी तैयार करने में मदद करती हैं, जिसे आप गर्मियों में आसानी से घर पर बना सकते हैंघर में टेस्टी लेमन आइस टी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. जब पानी उबलने लगे तो उसमें चाय पत्ती डाल दें. इसे 2-4 मिनट तक उबलने दें जिससे चाय का टेस्ट अच्छे से आ जाए.

. अब इस तैयार चाय में चीनी डालकर अच्छे से घोल लें. इसके बाद नींबू का रस मिलाएं. ध्यान रखें कि नींबू ज्यादा देर गर्म चाय में न रहे, वरना टेस्ट हल्का कड़वा हो सकता है.

अब इस चाय को छानकर एक बर्तन में निकाल लें और कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रख दें जिससे यह और ठंडी हो जाए.

जब चाय पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो एक गिलास लें. उसमें आइस क्यूब डालें और ऊपर से तैयार चाय डालें. यह स्टेप इसे असली आइस टी जैसा बनाता है.

अब इसमें पुदीने की पत्तियां और नींबू के स्लाइस डालकर सजाएं. साथ ही ठंडा-ठंडा सर्व करें और इसका मजा लें.