सड़क हादसा: एक की मौत तीन घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

Posted on: 2026-04-23


hamabani image

दिल्ली के पूर्वी जिले के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे गीता कॉलोनी कट विकास मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 1:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।