भुनी हुई मूंगफली और मखाने का स्वाद सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक भी साबित होते हैं। उपवास के समय एनर्जी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक, यह कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक-एक मुट्ठी मूंगफली और मखाना खाने से कई पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें ड्राई रोस्ट करके खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि मूंगफली में प्राकृतिक तेल पहले से मौजूद रहता है। आइए जानते हैं इनके संयुक्त सेवन के फायदे।
1. वजन कम करने में मददगार
जो लोग वज़न नियंत्रित रखना चाहते हैं या ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं, उनके लिए मखाना और मूंगफली बढ़िया स्नैक विकल्प है। दोनों ही कम कैलोरी वाले होते हैं और प्रोटीन व कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
2. दिल की सेहत का रखे ध्यान
इस संयोजन का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स) दिल को मजबूत रखते हैं, जबकि मखाना खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
3. मधुमेह रोगियों के लिए उपयोगी
मखाने में पाए जाने वाले हाई फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में मखाना और मूंगफली दोनों का सेवन कर सकते हैं। यह ऊर्जा भी बढ़ाते हैं और अचानक बढ़ने वाले शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
4. हड्डियाँ बनें मजबूत
मूंगफली और मखाना दोनों ही कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं। इन पोषक तत्वों से हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
जो लोग नियमित रूप से इनका सेवन करते हैं, उनकी त्वचा और बाल हेल्दी बने रहते हैं। मूंगफली में विटामिन E होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है, वहीं मखाना एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।