दही हमारे भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। हालांकि, इसके सभी फायदे तभी मिलते हैं जब इसे सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए। गलत तरीके से दही खाना कई बार लाभ की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
नीचे ऐसी ही कुछ
गलतियां बताई गई हैं, जिनसे बचकर आप दही के
स्वास्थ्य लाभों का पूरा फायदा उठा सकते हैं—
1. रात में दही खाना
रात
के समय दही खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है,
जिससे
सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्या हो
सकती है।
2. दही को गर्म करना
दही
को गर्म करने से उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे इसके स्वास्थ्य लाभ कम हो जाते हैं।
3. खाली पेट दही खाना
खाली
पेट दही खाने से एसिडिटी या गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसे हमेशा भोजन के
साथ ही खाना बेहतर है।
4. दही के साथ नॉनवेज
खाना
दही
और नॉनवेज की तासीर अलग होती है। इन्हें साथ खाने से पाचन गड़बड़ या एलर्जी हो
सकती है।
5. दही में ज्यादा चीनी
मिलाना
अधिक
चीनी मिलाकर दही खाने से इसके प्रोबायोटिक गुण कम हो जाते हैं और वजन बढ़ने का
खतरा बढ़ जाता है।
6. बासी या अत्यधिक
खट्टा दही खाना
बहुत
खट्टा या बासी दही गैस, दस्त और अपच जैसी
समस्याओं का कारण बन सकता है।
7. सीधे फ्रिज से ठंडी
दही खाना
बहुत
ठंडी दही तुरंत खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम की संभावना बढ़ जाती है। इसे
सामान्य तापमान पर आने दें।
8. दही में नमक मिलाना
नमक
मिलाकर दही खाने से इसकी तासीर बदल जाती है और पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
9. धातु के बर्तन में
दही खाना
एल्यूमिनियम
या तांबे के बर्तन में दही खाने से रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
10. पाचन खराब होने पर
दही खाना
दस्त, उल्टी या पेट में जलन होने पर दही खाने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए तब दही से परहेज करें।