नई दिल्ली, 27 नवंबर हफ्ते के पाचवें एवं अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 165 अंकों और निफ्टी में 49 अंकों की गिरावट दर्ज की गई ।
बाजार में शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 146.64 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 84,181.95 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.95 अंक यानी 0.15 फीसदी गिरकर 25,845.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक और बीईएल जैसे प्रमुख शेयरों में एक फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अधिकतर क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी देखी गई। लेकिन उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, सीमेंट, रियल्टी, रसायन, वित्तीय सेवाओं और एफएमसीजी शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा आज मेटलI शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। वहीं आईटी में बिकवाली देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.31 अंकों यानी 0.46 फीसदी उछलकर 84,328.59 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 65.25 अंक यानी 0.25 फीसदी बढ़कर 25,884.50 के स्तर पर बंद हुआ था।