भारत से ट्रेड डील फाइनल होने पर अमेरिका की तरफ से 17% तक सीमित होगा टैरिफ

Posted on: 2026-11-26


hamabani image

भारत (India) और अमेरिका (United States of America) के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही इस पर सभी की नज़रें हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील अंतिम चरण में है और इसे फाइनल करने के लिए बातचीत जारी है। ट्रंप द्वारा भारत पर पिछले साल लगाया गया टैरिफ (Tariff) दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में रुकावट ज़रूर बना, लेकिन दोनों देशों ने व्यापार के लिए इस समझौते के फ्रेमवर्क को पूरा करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे। इसी बीच अब अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमिसन ग्रीर (Jamieson Greer) ने हाल ही में घोषणा की कि अगर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो जाती है, तो भारतीय आयातों पर टैरिफ 17% पर सीमित कर दिया जाएगा। ट्रेड डील न होने की स्थिति में टैरिफ की दर 25% तक बढ़ सकती है।⁠

टैरिफ सीमित करने का यह प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन की सेक्शन 301 के तहत जांच का हिस्सा है, जिसमें भारत, चीन समेत करीब 14 अर्थव्यवस्थाओं की संरचनात्मक अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता की जांच की गई। अमेरिका का आरोप है कि भारत की औद्योगिक विस्तार नीतियाँ, श्रम सुरक्षा में कमी, वित्तीय दमन, बाजार पहुंच में बाधाएं और गैर-बाजार अर्थव्यवस्थाओं से आयात-निवेश के ज़रिए वैश्विक अतिरिक्त क्षमता को संबोधित न करने जैसी नीतियाँ सही नहीं हैं। अमेरिका का मानना है कि ये नीतियाँ अमेरिकी उत्पादकों, निर्यात, रोजगार और निवेश को नुकसान पहुंचाती हैं।⁠