रायपुर राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन कर आदेश जारी किया है। इसके तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को निर्धारित व्यवस्था के तहत संचालित करना है। नई पदस्थापना के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।
प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए स्थानांतरण के बाद किया गया है। संबंधित अधिकारियों के पदस्थापना स्थल पर पहुंचने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जिला स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया।