हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ब्लेयर टिकनर

Posted on: 2026-11-24


hamabani image

क्राइस्टचर्च, 24 नवंबर 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास सत्र के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, चोट की गंभीरता का पता लगाने और मैदान पर वापसी की संभावित समय-सीमा तय करने के लिए टिकनर की सोमवार को क्राइस्टचर्च में आगे जांच की जाएगी।

टिकनर की जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। फिशर भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला में भी खेल चुके हैं। वह दूसरे टेस्ट से पहले क्राइस्टचर्च में टीम से जुड़ेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से हेगले ओवल में शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।